ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

चार साल से फरार स्थाई वारंटी गौरझामर पुलिस के हत्थे चढ़ा

Author Picture
Published On: September 21, 2026

महाराजपुर मंडी के पास ब्रिज के नीचे पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, आबकारी प्रकरण में जारी था स्थाई वारंट

गौरझामर:गिरीश शर्मा 

फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गौरझामर पुलिस ने करीब चार साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महाराजपुर मंडी के पास ब्रिज के नीचे घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर फारुकी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आबकारी प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी महाराजपुर मंडी के पास ब्रिज के नीचे मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और महेश पिता राधेश्याम अग्रवाल (30 वर्ष), निवासी राजमार्ग लोलरी, थाना सुआतला, जिला नरसिंहपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ न्यायालय देवरी से स्थाई वारंट जारी था। वारंट प्रकरण क्रमांक 951/08 में धारा 34 एवं 36 आबकारी अधिनियम के तहत जारी किया गया था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को देवरी न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे उपजेल रहली भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर फारुकी, प्रधान आरक्षक  प्रमोद सोनकर एवं आरक्षक  शिवप्रताप की सराहनीय भूमिका रही।