ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

,

रानी अवंती बाई लोधी जयंती पर देवरी में गूंजेगा राष्ट्रभावना का संदेश, निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

रानी वीरांगना अवंती बाई की जयंती पर देवरी में भव्य आयोजन, सांसद राहुल सिंह लोधी और मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी होंगे शामिल

देवरी।एमपी हिंदी न्यूज़

अमर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर देवरी में रविवार, 23 अगस्त 2026 को भव्य आयोजन होने जा रहा है। वीरांगना के शौर्य, साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन करने के लिए तिरंगा यात्रा के साथ मोटरसाइकिल और वाहन रैली निकाली जाएगी।

आयोजन को लेकर लोधी क्षत्रिय समाज एवं आलोक संघ विधानसभा क्षेत्र देवरी की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में दमोह लोकसभा सांसद राहुल सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और लोधी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

हाईस्कूल परिसर से शुरू होगी यात्रा

आयोजन के अनुसार रविवार सुबह 11 बजे हाईस्कूल प्रांगण में एकत्रीकरण होगा। इसके बाद तिरंगा यात्रा के साथ मोटरसाइकिल एवं वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए दोपहर करीब 2 बजे रानी अवंती बाई लोधी कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंचेगी।

मंडी परिसर में इसके बाद मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के जीवन, संघर्ष, शौर्य और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया जाएगा।

युवाओं को मिलेगा वीरता और राष्ट्रभक्ति का संदेश

आयोजकों के अनुसार रानी अवंती बाई लोधी का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम नई पीढ़ी को उनके संघर्ष और वीरता से परिचित कराने के साथ समाज में एकता और राष्ट्रभावना का संदेश देगा।आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर तिरंगा यात्रा एवं वाहन रैली को सफल बनाने की अपील की है।