ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

जनविश्वास शिविर में पहुंचे अधिकारी, कलेक्टर ने मौके पर सुनीं समस्याएं

सड़क-पानी-बिजली से लेकर स्वास्थ्य तक, कर्रापुर के विकास को मिली नई दिशा

नरयावली /कर्रापुर

मध्यप्रदेश के सागर जिले की नरयावली विधानसभा के अंतर्गत आने वाले कर्रापुर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत खंडस्तरीय शिविर आयोजित हुआ। शिविर में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 29 अगस्त को नगर परिषद कर्रापुर में खंडस्तरीय शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने आमजन से आवेदन लेकर अधिकारियों को मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए। विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि कर्रापुर में सड़क, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गीता भवन और स्टेडियम निर्माण को भी मंजूरी मिली है।

कलेक्टर ने नागरिकों से शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील करते हुए किसानों और उद्यमियों को आय बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाने की सलाह दी। एसपी अनुराग सुजानिया ने आपसी विवादों को संवाद से सुलझाने, नशे से दूर रहने और अवैध शराब की सूचना पुलिस को देने की अपील की।