ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

नशे के खिलाफ दौड़े विद्यार्थी, दिया जागरूकता का संदेश

Author Picture
Published On: September 15, 2026

‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत नेहरू कॉलेज में हुए विभिन्न कार्यक्रम

देवरी। शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरी में मंगलवार, 15 सितम्बर को ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे के मार्गदर्शन में हुआ।

अभियान के तहत महाविद्यालय स्टाफ, एनसीसी, एनएसएस कैडेट्स एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों और नशा मुक्ति के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. भूपेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज में भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

इसी क्रम में एनसीसी अधिकारी भगवत सिंह पटेल के निर्देशन में नशा मुक्ति जागरूकता दौड़ आयोजित की गई। दौड़ के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे से दूरी बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में डॉ. जी.आर. चौहान, डॉ. प्रीति जैन, डॉ. आनंद भट्ट, चंदन सिंह अहिरवार सहित महाविद्यालय के स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।