ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

,

बहस के बाद खूनी हुआ विवाद, ममेरे भाई ने सब्बल से हमला कर युवक की जान ली

Author Picture
Published On: September 4, 2026

बहेरिया गांव में देर रात वारदात, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुरू की पूछताछ

गौरझामर। गिरीश शर्मा

गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के दौरान 28 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद युवक के ममेरे भाई ने उस पर सब्बल से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बहेरिया निवासी अशोक अहिरवार का अपने ममेरे भाई राहुल अहिरवार (28) से किसी बात को लेकर विवाद और बहस हो गई थी। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और अशोक ने राहुल पर सब्बल से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल राहुल की मौत हो गई। वारदात की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

घटना के बाद मृतक के पिता सुबह गौरझामर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया।

देवरी एसडीओपी अरुण  उईके ने बताया कि ग्राम बहेरिया में अशोक अहिरवार द्वारा अपने ममेरे भाई राहुल अहिरवार पर सब्बल से हमला किए जाने की सूचना मिली थी। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच बहस के बाद विवाद होने की बात सामने आई है। घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

जांच में स्पष्ट होगा विवाद का कारण

पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे वास्तविक वजह क्या थी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।