ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

माता मंदिर में चोरी से मचा हड़कंप, चांदी के 21 झूमर और सोने की माला ले गए चोर

Author Picture
Published On: September 12, 2026

मुकुट और चांदी का छत्र भी चोरी, सूचना मिलते ही जांच में जुटी गौरझामर पुलिस

गौरझामर : गिरीश शर्मा

थाना गौरझामर क्षेत्र के ग्राम जनकपुर स्थित मां हरसिद्धि माता मंदिर में शनिवार तड़के चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात चोर मंदिर से चांदी के 21 झूमर, एक चांदी का छत्र, सोने की माला और माता का मुकुट चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और चिंता का माहौल है।

बताया गया कि शनिवार सुबह करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने तत्काल गौरझामर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। जांच के दौरान मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस घटना से जुड़े अन्य संभावित बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

पुलिस का प्रयास है कि उपलब्ध साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।