ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

,

मुस्तैदी से निभाई जिम्मेदारी, ईद मिलादुन्नबी के बाद पुलिस का मुस्लिम समाज ने किया सम्मान

ईद मिलादुन्नबी के शांतिपूर्ण आयोजन पर पुलिस का सम्मान, मुस्लिम समाज ने थाना पहुंचकर किया सम्मान

देवरी :एमपी हिंदी न्यूज

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को नगर में निकाले गए विशाल जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए मुस्लिम समाज ने गुरुवार को थाना पहुंचकर पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों का सम्मान किया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। नगर के विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और पुलिसकर्मियों ने पूरे जुलूस के दौरान मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाई। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की सतर्कता के चलते जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 

इसी को लेकर नगर जनसेवा समिति के अध्यक्ष गुटी खान, नगरपालिका उपाध्यक्ष नईम खान सहित मुस्लिम समाज की टीम थाना पहुंची। समाज के लोगों ने थाना प्रभारी एवं एसडीओपी का फूल मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया। इसके साथ ही जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का भी फूल मालाओं से सम्मान कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। जनसेवा समिति अध्यक्ष गुटी खान ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी के विशाल जुलूस के दौरान एसडीओपी अरुण संध्या उइके, थाना प्रभारी हरिराम मानकर सहित पुलिस बल एवं प्रशासन ने बेहतर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती और प्रशासन की मुस्तैदी के कारण जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सका।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज की ओर से पुलिस एवं प्रशासन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद किया गया है। मुस्लिम समाज ने भविष्य में भी इसी तरह पुलिस प्रशासन और नागरिकों के बीच सहयोग एवं आपसी समन्वय बनाए रखने की बात कही।