ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

देवरी:गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

Author Picture
Published On: September 23, 2026

गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

देवरी कलां। देवरी नगर के झुंकुन वार्ड में बुधवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची।

कलश यात्रा में नगर के समाजसेवियों, जजमानों, पार्षदों सहित जोगी परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में धार्मिक उत्साह देखने को मिला।

आयोजकों के अनुसार श्रीमती शांति जोगी के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। कथा का आयोजन 23 सितंबर से 29 सितंबर तक किया जाएगा। कथा का वाचन कथा व्यास राजेश शास्त्री जी द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम में पार्षद भारतेंदु (मोंटू) राजपूत, नीलेश रैकवार, कमलेश जोगी, राजा जोगी सहित जोगी परिवार के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कथा का आयोजन सिविल लाइन, सोनी पेट्रोल पंप के पास किया जा रहा है। आयोजक जोगी परिवार ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।