ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल
रिपोर्टर—गिरीश शर्मा
गौरझामर थाना क्षेत्र के केसली रोड स्थित वेयरहाउस के पास सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब मोटरसाइकिल को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
हादसे में कौशल्या बाई पति गुड्डू प्रजापति, निवासी ग्राम खाकरिया, जिला नरसिंहपुर की मृत्यु हो गई। वहीं मुनीम पाली पिता फजीद पाली तथा भरत पाली पिता मोहनलाल पाली, दोनों निवासी तेंदूखेड़ा, घायल बताए गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


