ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

,

बस किराया बढ़ोतरी पर देवरी में कांग्रेस का प्रदर्शन, हर्ष यादव के नेतृत्व में निकली रैली

11 सूत्रीय ज्ञापन में किराया वापसी, छात्रों-महिलाओं को राहत और जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग

देवरी। बस किराये में बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने देवरी में जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में विरोध रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

रैली के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार देवरी को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने बस किराया वृद्धि तत्काल वापस लेने के साथ ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए रियायती बस पास, महिलाओं और निम्न आय वर्ग के यात्रियों को राहत तथा सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत करने की मांग रखी।

ज्ञापन में देवरी विधानसभा की जर्जर सड़कों, पुरानापास मार्ग और हाईस्कूल तिराहा से विवेकानंद चौराहा तक मुख्य मार्ग के निर्माण एवं मरम्मत की मांग भी उठाई गई। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो नागरिकों के साथ गांधीवादी तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी की कथित घटना के विरोध में कचहरी तिराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने धरना भी दिया।