ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

,

रक्तदान से बची मरीज की जान, समाजसेवी संदीप जैन ने पेश की मानवता की मिसाल

सागर। एमपी हिंदी न्यूज़

देवरी: जरूरत के समय किया गया रक्तदान किसी के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। इसी मानवीय भावना का परिचय देते हुए समाजसेवी संदीप जैन ‘बबलू सिनेमा’ ने सागर के तिली अस्पताल में उपचाररत मरीज के लिए तत्काल रक्तदान किया।

जानकारी के अनुसार बाघराज निवासी मरीज को उपचार के दौरान रक्त की आवश्यकता थी। इसकी जानकारी मिलते ही संदीप जैन बिना देरी किए अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया। उनके इस त्वरित सहयोग से मरीज के परिजनों को राहत मिली।

संकट की घड़ी में रक्तदान के लिए आगे आने पर मरीज के परिजनों और चिकित्सकों ने संदीप जैन के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान समाजसेवा का ऐसा कार्य है, जिससे जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है।

संदीप जैन के इस प्रयास ने लोगों को ‘रक्तदान महादान’ के संदेश के साथ जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की प्रेरणा दी।