चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, विजेता छात्रों को किया सम्मानित
केसली: प्रदीप पांडे
सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें विभिन्न गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सहजपुर संकुल में संकुल स्तरीय चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिताओं में संकुल क्षेत्र के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन विकासखंड स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या राजेश्वरी ठाकुर एवं वार्डन शोभना ने सफल एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी उपस्थित रहे।


