ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

,

देवरी में जुआरियों पर कार्रवाई,छह जुआरी गिरफ्तार , 8 हजार रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त

देवरी:नवागत थाना प्रभारी कपिल लक्ष्यकर के पदभार ग्रहण करते ही देवरी पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जुआ, सट्टा सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। इसी कड़ी में पृथ्वी वार्ड में जुए की फड़ पर दबिश देकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 8 हजार रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए।

 

देवरी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पृथ्वी वार्ड क्षेत्र में ताश के पत्तों पर रुपए की हार-जीत का दांव लगा रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल 8 हजार रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार 8 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमित जाटव के घर के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने सभी को पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों की पहचान अमित जाटव , दीपक जाटव , सुमित जाटव , अनुज रैकवार , कुलदीप कुमार जाटव और प्रेमनारायण पटेल के रूप में की। मौके से आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से 8 हजार रुपए नकद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस दस्तावेज के अनुसार प्रकरण में जमानतीय प्रावधान होने के चलते आरोपियों को नोटिस तामील कर न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के लिए पाबंद किया गया। इसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। यह कार्रवाई थाना प्रभार के निर्देश पर की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक समरथ सीनम, प्रधान आरक्षक दुर्गेश सोनी, आरक्षक राजा दांगी, कमलेश गुर्जर, अमित कुर्मी, अतुल पटेल, इमरान खान, मयंक सहित पुलिस स्टाफ की भूमिका रही।