गांधी जयंती पर झुनकु नदी में चला वृहद स्वच्छता अभियान
देवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को झुनकु नदी में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन के नेतृत्व में नगर पालिका अधिकारी-कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों ने नदी क्षेत्र में श्रमदान कर सफाई की।
अभियान के दौरान नदी क्षेत्र से कचरा हटाने के साथ नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि “स्वच्छ देवरी, स्वस्थ देवरी—यही हमारा संकल्प है।” उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनभागीदारी और जागरूकता से ही स्वच्छ एवं सुंदर देवरी का संकल्प साकार हो सकता है।
अभियान में उपयंत्री अजीत सिंह धुर्वे, श्री कृष्ण पांडे, मनु जारोलिया, शंभू वाल्मीकि, नरेंद्र दीक्षित, मुकेश नामदेव, बबलू प्रजापति सहित नगर पालिका अधिकारी-कर्मचारी एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे।


