ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

ढोल-नगाड़ों के बीच निकली मां महाकाली की भव्य शोभायात्रा, दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Author Picture
Published On: September 19, 2026

देवरी । नगर में शनिवार को मां महाकाली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ मां महाकाली के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। धार्मिक उत्साह और जयकारों के बीच नगरवासियों ने मां महाकाली की प्रतिमा को छतरपुर जिले के लिए भावपूर्ण विदाई दी।

मां महाकाली की आकर्षक प्रतिमा का निर्माण देवरी के प्रसिद्ध मूर्तिकार नीरज नामदेव द्वारा किया गया है। नवरात्रि के अवसर पर इस प्रतिमा की स्थापना छतरपुर जिले में स्थित राधिका गार्डन में दुर्गा उत्सव समिति द्वारा की जाएगी। समिति के अध्यक्ष पंडित त्रिवेंद्र पांडे के यहां मां महाकाली की प्रतिमा नवरात्रि में श्रद्धा और विधि-विधान के साथ विराजमान होगी।

प्रतिमा को नगर से रवाना करने से पहले श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा मुख्य मार्ग, नगर पालिका चौराहा, शिक्षा सदन चौराहा और बस स्टैंड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मां महाकाली के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

शोभायात्रा के दौरान धार्मिक वातावरण देखने को मिला। मां महाकाली के जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ प्रतिमा को छतरपुर जिले के लिए विदा किया।

मूर्तिकार नीरज नामदेव ने बताया कि मां महाकाली की प्रतिमा को विशेष रूप से नवरात्रि उत्सव के लिए तैयार किया गया है। प्रतिमा छतरपुर जिले पहुंचने के बाद राधिका गार्डन में आयोजित होने वाले दुर्गा उत्सव में स्थापित की जाएगी, जहां नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु मां महाकाली के दर्शन कर सकेंगे।