विमानोत्सव में शामिल हुए संदीप जैन ‘बब्लू सिनेमा’, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना; आदिवासी भाइयों के साथ किया स्नेहभोज
केसली। ब्लॉक के आदिवासी बहुल ग्राम चमेली खापा में डोल ग्यारस का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर ग्राम पहुंचे समाजसेवी संदीप जैन ‘बब्लू सिनेमा’ का आदिवासी समाज के लोगों ने आत्मीय स्वागत किया। समाजजनों ने पुष्पमाला पहनाकर और पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत के बाद आदिवासी समाज के विशेष आग्रह पर संदीप जैन ‘बब्लू सिनेमा’ विमानोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से विमान की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों के साथ बैठकर स्नेहभोज किया। इस दौरान आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का भाव देखने को मिला।
उत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों ने आदिवासी समाज के पारंपरिक लोक भजनों और पारंपरिक धुनों की प्रस्तुति दी, जिसने आयोजन में धार्मिक और सांस्कृतिक रंग भर दिया। संदीप जैन ने लोक प्रस्तुतियों का आनंद लेते हुए कलाकारों की सराहना की।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में सरपंच चंद्रभान पटेल, विजय राजपूत, एडवोकेट कैलाश पटेल, जितेंद्र राय और अरविंद रजक सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं आदिवासी समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव और आपसी भाईचारे का माहौल बना रहा।


