ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

,

मुड़ेरी तेंदुडाबर के प्राचीन हनुमान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

समाजसेवी संदीप जैन ‘बब्लू सिनेमा’ ने किए दर्शन-पूजन, मंगलवार को दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु

देवरी। देवरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुड़ेरी तेंदुडाबर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। श्रद्धालुओं ने संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और जीवन में खुशहाली की कामना की। इस दौरान समाजसेवी संदीप जैन ‘बब्लू सिनेमा’ ने भी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

ग्राम मुड़ेरी तेंदुडाबर स्थित इस प्राचीन मंदिर के प्रति क्षेत्र के लोगों में गहरी आस्था है। मंदिर में दिनेश लोधी पंडा पिछले 25 वर्षों से नियमित रूप से हनुमान जी की सेवा-आराधना कर रहे हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच लोगों का विश्वास है कि यहां दर्शन करने और झाड़ा लगवाने से शारीरिक कष्टों से राहत मिलती है। इसी आस्था के चलते प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा में जुटे संगठन के कार्यकर्ता

मंदिर में उमड़ी भीड़ को देखते हुए ‘सेवा सहयोग समर्पण संगठन’ के सदस्यों ने व्यवस्थाएं संभालने में सहयोग किया। कार्यकर्ताओं ने दर्शनार्थियों की कतारों को व्यवस्थित रखने और श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। दूर-दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं की मौजूदगी से मंदिर परिसर दिनभर भक्तिमय बना रहा और हनुमान जी के जयकारे गूंजते रहे।