ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

देवरी:शास्त्रीय गायन से लेकर कविता, नृत्य और भाषण तक विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर; विजेता छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

Author Picture
Published On: September 28, 2026

संस्कृति महोत्सव में देवरी के छात्रों का जलवा, विभाग स्तर पर लहराया परचम

देवरी। पथरिया में आयोजित विभाग स्तर की संस्कृति महोत्सव प्रतियोगिताओं में सरस्वती शिशु मंदिर देवरी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिताओं में बहिन कनुप्रिया चौरसिया (पिता मयंक चौरसिया) और बहिन नित्या बडेरिया (पिता महेंद्र बडेरिया) ने शास्त्रीय गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बहिन स्तुति चौरसिया (पिता आशीष चौरसिया) ने स्वरचित कविता पाठ में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इन उपलब्धियों के साथ विद्यार्थियों ने प्रांत स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई।

वैष्णवी साहू (पिता पवन साहू) ने शास्त्रीय नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पूजा दांगी, प्रतिज्ञा दांगी और मानसी कुर्मी की तिकड़ी ने ‘वंदे मातरम्’ गायन में द्वितीय स्थान हासिल किया। राजनंदिनी दांगी एवं अवनी दांगी ने वंदना गायन में उपविजेता स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में प्रज्ञा कुर्मी ने तात्कालिक भाषण तथा प्रिया राजपूत ने कथाकथन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विजेता विद्यार्थियों का किया सम्मान

सम्मान समारोह में विद्यालय के अध्यक्ष मिथलेश ब्रह्मपुरिया, व्यवस्थापक मयंक चौरसिया एवं प्राचार्य सुनील कुमार तिवारी ने विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

अध्यक्ष मिथलेश ब्रह्मपुरिया ने विद्यार्थियों की मेहनत और सफलता की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और लगन से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। प्राचार्य सुनील कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इसी उत्साह और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।