ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

लक्ष्मी वार्ड में पहुंचे सीएमओ मनोहर बिझवार, नाली-स्ट्रीट लाइट से लेकर निर्माण कार्यों तक का लिया जायजा

Author Picture
Published On: September 3, 2026

वार्डवासियों से सीधी जनचर्चा, समस्याओं के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश; बोले—15 वार्डों के विकास को मिलेगी प्राथमिकता

देवरी। नगर पालिका प्रशासन अब वार्ड स्तर पर पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं का जायजा ले रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर पालिका देवरी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) मनोहर बिझवार ने सब इंजीनियर सुनील खेमरिया के साथ लक्ष्मी वार्ड का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वार्ड में साफ-सफाई, नाली व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, निर्माण कार्यों सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति मौके पर देखी। अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सामने आई समस्याओं के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

वार्डवासियों ने बताईं समस्याएं

निरीक्षण के दौरान लक्ष्मी वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राकेश चौरसिया ने वार्ड की विभिन्न समस्याओं से सीएमओ को अवगत कराया। वहीं वार्डवासियों ने भी नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट, निर्माण कार्य सहित अन्य समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।

सीएमओ मनोहर बिझवार और सब इंजीनियर सुनील खेमरिया ने वार्डवासियों की समस्याओं को मौके पर सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया।

निरीक्षण के दौरान लक्ष्मी वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राकेश चौरसिया, अम्बेडकर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नारायण वाल्मीकि एवं बाजार वार्ड पार्षद काशीराम पटेल मौजूद रहे।

15 वार्डों के विकास पर रहेगा फोकस

सीएमओ मनोहर बिझवार ने कहा कि देवरी नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले सभी 15 वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाना नगर पालिका प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि सभी 15 वार्डों के वार्ड प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करने और नागरिकों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। वार्डों में सामने आने वाली समस्याओं का संबंधित विभाग के माध्यम से शीघ्र निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा।

सीएमओ ने कहा कि नगर की जनता की समस्याओं का निराकरण करना नगर पालिका प्रशासन की जिम्मेदारी है। नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और देवरी के समुचित विकास के लिए नगर पालिका लगातार प्रयास कर रही है।