ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

गौरझामर:सेवा संकल्प अभियान में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा, चित्रों और भाषण से दिया रचनात्मकता का संदेश

Author Picture
Published On: September 22, 2026

संकुल स्तरीय कार्यक्रम में चित्रकला प्रदर्शनी और भाषण प्रतियोगिता आयोजित, अतिथियों ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

गौरझामर: गिरीश शर्मा

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संकुल स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकुल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और भाषण के जरिए अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती बबीता विश्वकर्मा, श्रीमती नीलिमा कारण, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कोलवारे, राजेश दीक्षित सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगे भी अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजकिशोर चौरसिया ने उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।