ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

,

NH-44 पर हादसा, सागौन से लदा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरी सागौन की लकड़ी,क्रेन की मदद से हटाया ट्रक

NH-44 पुल के पास हुआ हादसा, क्रेन की मदद से निकाला गया ट्रक, कुछ देर बाद हुआ प्रभावित

सागर, एमपी हिंदी न्यूज़ : 

सागर जिले के नेशनल हाईवे-44 सागर नरसिंहपुर मार्ग पर नीम घाटी के पास पुल पर सागौन की लकड़ी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और कंडक्टर घायल हो गए। दोनों की जान बाल-बाल बची।
जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक MP 15 HA 4675 बालाघाट से सागर की ओर जा रहा था। नीम घाटी के पास पुल पर अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदी सागौन की लकड़ियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही हाईवे की क्रेन मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाया गया और बिखरी लकड़ियों को भी हटाने के बाद आवागमन सुचारू कराया गया।

हादसे में घायल चालक और कंडक्टर को उपचार के लिए ले जाया गया। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है।