ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

,

स्कूल भवन और खेल मैदान की मांग को लेकर हाईवे पर बैठे सैकड़ों छात्र

स्कूल भवन की मांग पर हाईवे जाम, सैकड़ों छात्रों का प्रदर्शन

सागर जिले की देवरी तहसील के ग्राम पंचायत रसेना में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सोमवार को महाराजपुर–सहजपुर–केसली हाईवे पर जाम लगा दिया। विद्यार्थियों ने स्कूल भवन का निर्माण जल्द शुरू कराने और खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

छात्र-छात्राओं का कहना है कि स्कूल भवन निर्माण के लिए जमीन स्वीकृत होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। वर्तमान में स्कूल जिस शासकीय परिसर में संचालित हो रहा है, वहां बने खेल मैदान पर भी अतिक्रमण होने का आरोप विद्यार्थियों ने लगाया है।

विद्यार्थियों के मुताबिक खेल मैदान पर अतिक्रमण के कारण उन्हें खेलने की सुविधा नहीं मिल पा रही है। वहीं, स्कूल परिसर में पेयजल की समस्या के चलते विद्यार्थियों को काफी  दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है।

छात्रों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और स्कूल भवन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए।

हाईवे पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के पहुंचने से यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंचकर स्थिति संभालने में जुटी है। विद्यार्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपनी आवाज उठाते रहेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजद रहे।