ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

तीन साल से आबकारी मामले में फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, महाराजपुर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

Author Picture
Published On: September 18, 2026

नशामुक्ति अभियान के दौरान मिली सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय में पेश करने पर भेजा गया जेल

महाराजपुर।

सागर जिले के देवरी के महाराजपुर थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के एक प्रकरण में पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी एसडीओपी देवरी के निर्देशन में चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत प्राप्त सूचना के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार, समनापुर साहजू क्षेत्र में बीते दिनों पुलिस द्वारा महुआ लहान नष्ट करने की कार्रवाई की गई थी। इसी दौरान एसडीओपी देवरी से मिली सूचना के आधार पर महाराजपुर थाना पुलिस ने आबकारी प्रकरण में फरार चल रहे स्थायी वारंटी रज्जन पिता विशाखू, निवासी जबलपुर की तलाश शुरू की।

सूचना मिलने पर महाराजपुर थाना प्रभारी अजय भदौरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे राजमार्ग सुआतला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को महाराजपुर थाने लाया गया और आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस कार्रवाई में महाराजपुर थाना प्रभारी अजय भदौरिया, एएसआई राकेश भट्ट और ऋषभ उपमन्यु की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।