ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

घर बना अवैध चिरान का ठिकाना! वन विभाग की दबिश में सागौन और औजार जब्त

Author Picture
Published On: September 2, 2026

देवरी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर में चल रहा था सागौन की लकड़ी का अवैध चिरान; लकड़ी और औजार जब्त

देवरी। देवरी थाना क्षेत्र में वन संपदा के अवैध दोहन के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए सागौन की लकड़ी के अवैध चिरान का मामला पकड़ा है। वन विभाग की टीम ने सुभाष वार्ड स्थित एक मकान पर दबिश देकर मौके से सागौन की चिरान की गई लकड़ी और चिरान में इस्तेमाल किए जा रहे औजार जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर वन विभाग कार्यालय लाया गया।

वन परिक्षेत्र अधिकारी जीपी शाक्य के अनुसार मंडल अधिकारी के निर्देश पर विभाग को सूचना मिली थी कि सुभाष वार्ड स्थित एक मकान के भीतर अवैध रूप से सागौन की लकड़ी का चिरान किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी।

मौके पर चल रहा था लकड़ी का चिरान

टीम ने जांच के दौरान मकान में सागौन की लकड़ी का अवैध रूप से चिरान किया जाना पाया। मौके से चिरान की गई सागौन की लकड़ी के साथ चिरान में प्रयुक्त विभिन्न औजार भी जब्त किए गए। कार्रवाई के बाद आरोपी चक्रेश विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर वन विभाग कार्यालय देवरी लाया गया।

वन विभाग द्वारा जब्त सामग्री का पंचनामा तैयार कर भारतीय वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका

छापामार कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी जीपी शाक्य, वनपाल डीपी दुबे, जयप्रकाश मलाह, वनरक्षक वंदना पवार, देशराज गुर्जर, भारत लोधी सहित वाहन चालक उदयभान रैकवार की भूमिका रही।