ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

,

बारिश के बीच भी नहीं थमा उत्साह, देवरी में कुशवाहा समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

लवकुश जयंती पर बाइक रैली और झांकी रही आकर्षण का केंद्र, जगह-जगह हुआ स्वागत

देवरी। भगवान लवकुश की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को देवरी में कुशवाहा समाज द्वारा उत्साह और उमंग के साथ चल समारोह निकाला गया। बारिश के बीच भी समाजजनों का उत्साह कम नहीं हुआ। बाइक रैली, शोभायात्रा और आकर्षक झांकी के साथ निकले जुलूस में समाज के वरिष्ठजन, युवा और बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। चल समारोह की शुरुआत शहर के हाईस्कूल चौराहे से हुई। इसके बाद जुलूस सहजपुर चौराहा, नगरपालिका, बस स्टैंड होते हुए सिविल लाइन चौराहे तक पहुंचा। निर्धारित मार्ग से निकली शोभायात्रा के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

बारिश में भी दिखा समाज का उत्साह:

शोभायात्रा के दौरान बारिश होती रही, लेकिन समाजजनों का उत्साह बरकरार रहा। बाइक रैली और झांकी के साथ लोग उत्साहपूर्वक जुलूस में शामिल हुए। आकर्षक झांकी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। आयोजन के माध्यम से कुशवाहा समाज ने सामाजिक एकता और सहभागिता का संदेश भी दिया।

सिविल लाइन चौराहे पर हुआ स्वागत
सिविल लाइन चौराहे पर देवरी विधायक बृजबिहारी पटैरिया सहित लोधी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश लोधी ने कुशवाहा समाज के वरिष्ठजनों का माला पहनाकर स्वागत किया। जुलूस में शामिल समाजजनों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।जुलूस के बाद कृषि उपज मंडी में मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मंचीय कार्यक्रम में अतिथियों ने रखे विचार
प्रमुख मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा के बाद कृषि उपज मंडी में मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन के दौरान भारतीय जनता पार्टी की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा भी मौजूद रहीं। मंचीय कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, सामाजिक पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए तथा समाज की एकता, संगठन और सामाजिक सहभागिता पर जोर दिया।