ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

जंगली सुअरों का कहर: 10 एकड़ मक्का की फसल बर्बाद, किसान ने मुआवजे की लगाई गुहार

 

एमपी हिंदी न्यूज़: गिरीश शर्मा

गौरझामर। क्षेत्र के मणि जमुनिया गांव के वेनी पिपरिया में जंगली सुअरों के झुंड ने किसान की करीब 10 एकड़ में लगी मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। तैयार हो रही फसल को जंगली सुअरों ने रौंदने के साथ खाकर भी चौपट कर दिया, जिससे किसान को बड़ी आर्थिक क्षति होने की आशंका है।

किसान सुरेश रजक ने बताया कि खेत में मक्का की फसल तैयार हो रही थी। इसी दौरान जंगली सुअरों का झुंड खेत में पहुंचा और फसल को नुकसान पहुंचा दिया। किसान के अनुसार करीब 10 एकड़ क्षेत्र में लगी फसल प्रभावित हुई है।

लगातार खेतों में जंगली सुअरों के पहुंचने से क्षेत्र के किसानों में चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते फसलों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में नुकसान और बढ़ सकता है।

किसान ने प्रशासन एवं वन विभाग से फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने और जंगली सुअरों से फसलों की सुरक्षा के लिए प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है।