ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

,

शिक्षक दिवस पर सहजपुर में सम्मानित हुए गुरुजन, शाल-श्रीफल से किया अभिनंदन

Author Picture
Published On: September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर संकुल केंद्र सहजपुर में हुआ सम्मान समारोह, कार्यरत शिक्षकों और शाला प्रभारियों को भी किया गया सम्मानित

केसली: प्रदीप पांडे

“एक शिक्षक सिर्फ पाठ नहीं पढ़ाता, वह पूरी पीढ़ी का भविष्य गढ़ता है।” इसी भावना के साथ शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहजपुर में सेवानिवृत्त एवं कार्यरत शिक्षकों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया गया।

समारोह में संकुल से सेवानिवृत्त पूर्व संकुल प्राचार्य जी.पी. ब्रह्मपुरिया सहित दिनेश फौजदार, अशोक कुमार पाण्डेय, संतोष कुमार मिश्रा, एन.पी. पटेल, राजेन्द्र सिंह राजपूत, आर.एस. अवस्थी, करुणादेवी सिकरवार, तरवर सिंह राजपूत, प्रेमसिंह लोधी, रामदीन नामदेव, नवल सिंह राजपूत, नरेंद्र राजपूत, बलराम पटेल, रामसहाय लोधी, मुन्नालाल राजपूत, रामस्वरूप तिवारी, गिरिजा प्रसाद सेन, मुलायम सिंह राजपूत, पृथ्वीराज यादव, रतनचंद जैन और बाबूलाल चौबे को स्मृतिचिह्न, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यरत शिक्षकों और शाला प्रभारियों का भी सम्मान

कार्यक्रम में संकुल अंतर्गत सभी शाला प्रभारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें पेन एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में संकुल प्राचार्य राजेश्वरी ठाकुर ने सभी अतिथियों, सेवानिवृत्त शिक्षकों, कार्यरत शिक्षकों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह को सफल बनाने में सीताराम विश्वकर्मा, अभय कन्हौआ और संदीप पटेल सहित अन्य शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।