ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

जन चौपाल में थाना प्रभारी नासिर फारूकी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील

नशा, जुआ और अपराध के खिलाफ गांव में गूंजी जागरूकता की आवाज

गौरझामर। गिरीश शर्मा

गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़ी जमुनिया में पुलिस द्वारा जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को नशा, जुआ, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी नासिर फारूकी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए गांव में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के साथ सहयोग की अपील क

थाना प्रभारी ने कहा कि नशे की लत केवल व्यक्ति के जीवन को प्रभावित नहीं करती, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। शराब और जुए जैसी आदतों से आर्थिक परेशानी, पारिवारिक कलह और अपराध जैसी स्थितियां बढ़ सकती हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से नशे एवं अन्य व्यसनों से दूर रहकर शिक्षा, रोजगार और अपने भविष्य पर ध्यान देने की अपील की।

अवैध गतिविधियों की सूचना देने आगे आएं ग्रामीण

जन चौपाल के दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से कहा कि गांव में कहीं अवैध शराब बिक्री, जुआ, सट्टा या अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी सामने आती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस-जनता समन्वय पर जोर

चौपाल में ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और स्थानीय मुद्दे पुलिस के सामने रखे। थाना प्रभारी ने उनकी बात सुनते हुए कहा कि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने ग्राम स्तर पर शांति समिति को और अधिक सक्रिय करने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधि, पटवारी एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। जन चौपाल के माध्यम से पुलिस ने ग्रामीणों को कानून व्यवस्था में सहभागिता और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सामूहिक जागरूकता का संदेश दिया।