केसली में गूंजा भक्ति का जयघोष, भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
केसली,प्रदीप पांडे
केसली के वार्ड नंबर 19 में मुन्ना पटेल के परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच विश्राम हुआ। कथा के अंतिम दिवस बड़ी संख्या में भक्तों की मौजूदगी से कथा स्थल पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
कथा व्यास के कथा प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। बड़ी संख्या में भक्तों ने कथा में शामिल होकर भगवान की भक्ति का रसपान किया।
कथा के समापन अवसर पर आरती की गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भगवान की भक्ति में लीन नजर आए।


