ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

सुजानपुर में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीण लामबंद, थाने में सौंपा आवेदन

Author Picture
Published On: September 8, 2026

चौराहों, किराना दुकानों और कच्चे मकानों में शराब बिक्री का आरोप, कार्रवाई की मांग

गौरझामर,  गिरीश शर्मा

सागर जिले की ग्राम पंचायत सुजानपुर क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ रही अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों ने अब आवाज उठाई है। शराब के दुष्प्रभावों को देखते हुए ग्रामीणों ने जागरूकता का परिचय देते हुए गौरझामर थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा चौराहों, किराना दुकानों एवं कच्चे मकानों में कथित रूप से अवैध शराब बेची जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री से गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है। साथ ही महिलाओं और बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए और मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए।