हर्ष यादव की मौजूदगी में सेवादल का ध्वज बंधन, शहर में निकली प्रभात फेरी
देवरी :एमपी हिंदी न्यूज
कांग्रेस सेवादल के मासिक ध्वज बंधन कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। देवरी बस स्टैंड स्थित गांधी स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया। इसके बाद कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख मार्गों पर प्रभात फेरी निकालकर गांधी जी के सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष बी.डी. पटेल ने की। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के स्मारक पर माल्यार्पण के साथ हुई। ध्वजारोहण के बाद कार्यकर्ता अनुशासनबद्ध तरीके से प्रभात फेरी में शामिल हुए। इस दौरान सेवादल कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
- पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी देश और समाज को दिशा देने वाले हैं। सत्य, अहिंसा, भाईचारा और जनसेवा जैसे मूल्यों को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। कांग्रेस सेवादल इन विचारों को आगे बढ़ाने का निरंतर कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में बी.डी. पटेल, हरदयाल पटेल रहली, मुकेश पटेल, हरिओम पटेल, दिनेश पटेल, आशीष बाबा राजौरिया, गौरव पाण्डेय, राजू दीक्षित, मनोज पवार, असफाक खान, माखन कुर्मी, भरत रजक, परसराम पटेल, हरिशंकर राजपूत, वीरेन्द्र लोधी, जगदीश सेन, जयेश पटेल, आशू चौरसिया, अनंतराम रजक, अमित सिरवैया, भुवनेन्द्र लोधी, सौरभ नामदेव, अम्बर कुशवाहा, नीरज कोष्टी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं सेवादल के साथी मौजूद रहे।


