ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

,

देवरी: शासकीय महाविद्यालय में हिन्दी पखवाड़ा में निबंध प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई लेखन प्रतिभा

Author Picture
Published On: September 25, 2026

भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ के आयोजन में विद्यार्थियों ने हिन्दी भाषा एवं साहित्य पर लिखे निबंध

देवरी। शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरी में भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शुक्रवार 25 सितंबर को हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत हिन्दी भाषा एवं साहित्य विषय पर केन्द्रित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपनी लेखन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे ने कहा कि भाषा का ज्ञान विद्यार्थियों में बौद्धिक क्षमता के साथ चिंतनशीलता को भी विकसित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा के अध्ययन और साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

निबंध प्रतियोगिता में इन विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थान

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम वर्ष के दीपक रैकवार ने प्रथम स्थान, बीएससी प्रथम वर्ष की कु. निधि कुशवाहा ने द्वितीय स्थान तथा बी.ए. प्रथम वर्ष की कु. खुशबू अहिरवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा एवं साहित्य के प्रति अपनी समझ, विचार और लेखन क्षमता को अभिव्यक्त करने का अवसर मिला।

इस अवसर पर डॉ. शिवेन्द्र पाठक, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. आनंद भट्ट, डॉ. भूपेन्द्र कुमार, चंदन सिंह अहिरवार, विनोद सोनी सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।