ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

,

गदेरी नदी में फंसे 9 बच्चों की बचाई जान, अंधेरे जंगल में 4 किमी पैदल पहुंची पुलिस टीम

पुलिस और एसडीआरएफ की तत्परता, साहस और बेहतर समन्वय से 9 जिंदगियां सुरक्षित बच सकीं

सागर: एमपी हिंदी न्यूज़

आबचंद गुफा क्षेत्र में गदेरी नदी के तेज बहाव और चारों ओर पानी से घिरे 9 बच्चों को सागर पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड और ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बचा लिया।

22 अगस्त की शाम करीब 6:50 बजे सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया। गुफा की ओर से पहुंचना मुश्किल होने पर टीम ने आबचंद गांव की ओर से दूसरा रास्ता चुना। अंधेरे और घने जंगल के बीच करीब 4 किलोमीटर पैदल चलकर पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम बच्चों के पास पहुंची।

तेज बहाव के बीच एसडीआरएफ जवानों ने जोखिम उठाते हुए नदी में उतरकर सभी 9 बच्चों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और सभी को स्वस्थ पाए जाने पर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पूरे ऑपरेशन की एसपी अनुराग सुजानिया ने लगातार मॉनिटरिंग की, जबकि एएसपी नरेंद्र सोलंकी और एसडीओपी रहली प्रकाश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू टीमों का नेतृत्व किया। होमगार्ड एवं एसडीआरएफ टीम के साथ थाना रहली, गढ़ाकोटा, बहेरिया और शाहपुर पुलिस ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।