ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

,

गौरझामर:एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था स्थाई वारंटी, पटनागंज में घेराबंदी कर दबोचा

Author Picture
Published On: September 22, 2026

अवैध शराब बिक्री के आबकारी एक्ट मामले में वांछित था आरोपी, देवरी न्यायालय के स्थाई वारंट पर हुई गिरफ्तारी

गौरझामर: गिरीश शर्मा

अवैध शराब बिक्री के आबकारी एक्ट मामले में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गौरझामर पुलिस ने मंगलवार को पटनागंज में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को सूचना मिली थी कि देवरी न्यायालय से जारी स्थाई वारंट के प्रकरण क्रमांक 86/19 में वांछित प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश पिता रामनारायण राठौर (46), निवासी पटनागंज, रहली, अपने घर के पास मौजूद है।

सूचना की तस्दीक के बाद थाना पुलिस की टीम पटनागंज पहुंची और बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी आबकारी एक्ट के प्रकरण में पिछले करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय देवरी के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे उपजेल रहली भेज दिया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर फारुकी, प्रधान आरक्षक 529 शैलेन्द्र पाण्डेय, आरक्षक 1695 अभिषेक, आरक्षक 482 दुर्गेश एवं आरक्षक 734 शिवप्रताप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।