ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

केसली के आंगनवाड़ी केंद्रों पर माताओं-बच्चों से संवाद, स्वास्थ्य-पोषण की दी जानकारी और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

Author Picture
Published On: September 26, 2026

आंगन मिलन सेवा अभियान का शुभारंभ, पोषण और सम्मान का लिया संकल्प

केसली: प्रदीप पांडे 

महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश शासन के ‘पोषण और सम्मान का संकल्प’ अभियान के अंतर्गत 26 सितंबर से प्रदेशभर के आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा समारोह का आयोजन शुरू किया गया। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना केसली के अंतर्गत आने वाले सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत आंगनवाड़ी केंद्रों पर वंदनवार बांधने और रंगोली सजाने के साथ की गई। इस दौरान माताओं, बच्चों एवं परिवार के समग्र विकास को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। केंद्रों पर माताओं एवं बच्चों का पंजीयन किया गया तथा आंगनवाड़ी केंद्र की सेवाओं एवं वहां मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान बाल पोषण एवं स्वास्थ्य को लेकर महिलाओं से संवाद किया गया। बच्चों एवं महिलाओं को बाल भोज कराया गया। इसके साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया।

आंगन मिलन सेवा समारोह का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों से माताओं, बच्चों एवं परिवारों के जुड़ाव को मजबूत करना तथा पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों के निर्देशन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा आयोजित किए गए।