5 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, दमोह में पुलिस ने दबोचा
एमपी हिंदी न्यूज़
गौरझामर। स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गौरझामर पुलिस ने चोरी के मामले में करीब पांच साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय देवरी में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सोलंकी और एसडीओपी देवरी अरुण उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नासिर फारूकी द्वारा स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी दौरान 24 अगस्त 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के अपराध में पिछले करीब पांच वर्षों से फरार चल रहा स्थायी वारंटी दीपक पिता भवानी रैकवार (30), निवासी वार्ड क्रमांक 4, दमोह, दमोह बस स्टैंड क्षेत्र में देखा गया है।
सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम दमोह पहुंची और घेराबंदी कर कीर्ति स्तंभ के पास से दीपक रैकवार को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को न्यायालय देवरी लेकर पहुंची, जहां न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।


