ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

, ,

देवरी में गूंजा संस्कारवान पीढ़ी का संदेश, गर्भोत्सव संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुईं बड़ी संख्या में गर्भवती माताएं

गायत्री महायज्ञ के साथ गर्भोत्सव संस्कार,बड़ी संख्या में माताओं ने लिया हिस्सा

देवरी,एमपी हिंदी न्यूज़।

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार देवरी द्वारा ‘आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी’ गर्भोत्सव संस्कार कार्यक्रम का आयोजन साहू समाज की धर्मशाला, सिलारी में किया गया। कार्यक्रम में देवरी नगर की विभिन्न आंगनबाड़ियों से बड़ी संख्या में गर्भवती माताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता सिंह राजपूत द्वारा देवी पूजन के साथ हुई। इसके बाद सागर से आई महिला टोली की श्रीमती गायत्री गुप्ता, श्रीमती रेखा गुप्ता एवं सहयोगी बहनों ने विधि-विधान से कर्मकांड और गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया।

गर्भावस्था में संस्कार और सकारात्मक वातावरण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती माताओं को गर्भावस्था के दौरान सकारात्मक वातावरण, अच्छे विचार और संस्कारों के महत्व के बारे में संदेश दिया गया। आयोजन का उद्देश्य गर्भस्थ शिशु के प्रति जागरूकता बढ़ाने और परिवार में संस्कारमय वातावरण तैयार करने का संदेश देना रहा।कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला विकास अधिकारी बगला नायक, श्रीमती मीना गौतम, श्रीमती सरस्वती पटेल, श्रीमती संतोषी कुर्मी, श्रीमती सहाना खान, श्रीमती रीना भदौरिया सहित सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सहयोग किया।

गणमान्य नागरिकों और गायत्री परिवार की रही सहभागिता

आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ गायत्री परिवार से जुड़े कन्हैया लाल ताम्रकार, तुलाराम मडेले, राधेश्याम, गणेश पटेल, अमित सवैया, जय विश्वकर्मा, अजय गुप्ता, ऋतु ढिमोले, अनिल ढिमोले, अनिल कुमार सोनी, राजेश साहू, राम रतन साहू और बाबूलाल साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में तहसील समन्वयक जमना प्रसाद कोष्टी ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और सहभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शामिल सभी बहनों को एक-एक पौधा उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।