ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

,

परशुराम भवन के लिए 10 लाख का सहयोग, ब्राह्मण समाज ने दिग्विजय सिंह को किया सम्मानित

परशुराम भवन के निर्माण में दिग्विजय सिंह का बड़ा सहयोग, 10 लाख की राशि; ब्राह्मण समाज ने भोपाल पहुंचकर किया सम्मान

भोपाल। सागर में प्रस्तावित भगवान श्री परशुराम भवन के निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की राशि प्रदान की है।

 

सांसद निधि से मिले इस सहयोग के लिए सर्व ब्राह्मण समाज सागर का प्रतिनिधिमंडल भोपाल पहुंचा और दिग्विजय सिंह का सम्मान किया। समाज की ओर से उन्हें शॉल, सम्मान पत्र और भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा भेंट की गई।

समाज के पदाधिकारियों ने राशि उपलब्ध कराने के लिए दिग्विजय सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित परशुराम भवन सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ समाज की विभिन्न गतिविधियों के लिए उपयोगी केंद्र बनेगा।

सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं. रामावतार पांडे ने कहा कि भवन के लिए मिला यह सहयोग समाज के लिए महत्वपूर्ण है। लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में यह राशि एक अहम कदम है।

सम्मान समारोह में पूर्व नगर निगम अध्यक्ष पं. संतोष कुमार पाण्डेय, पुजारी संघ अध्यक्ष पं. राजेंद्र पाण्डेय गुरुबाब, पं. अजय दुबे, पं. प्रेमेन्द्र रिछारिया गोलू, पं. अनिल तिवारी, पं. अमित दुबे रामजी, पं. मुकुल पुरोहित, पं. रामकुमार पचौरी, पं. कपिल पचौरी गोलू सहित समाज के अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।