करोड़ की ठगी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, सारंगपुर TI राहुल रघुवंशी की अहम भूमिका
जिला: राजगढ़, मध्यप्रदेश सारंगपुर। तहसील रिपोर्टर — ईद अंसारी
पैसे दोगुने करने का लालच देकर करीब 2 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ सारंगपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पेचीदा और चुनौतीपूर्ण जांच को अंजाम तक पहुंचाने में सारंगपुर थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी की अहम भूमिका रही। उनकी कार्यशैली और कड़ी मेहनत को देखते हुए एसपी अमित तोलानी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
ठगी की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की। थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भोपाल, मुंबई और नासिक में करीब 15 दिनों तक डेरा डालकर लगभग 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने करीब 10 राज्यों में 30 हजार किलोमीटर का सफर तय किया।
जहांगीराबाद से पकड़ा मुख्य आरोपी
जांच के दौरान पुलिस को मिले सुरागों के आधार पर थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के आरोपी शनि उर्फ शमी मंडल को भोपाल के जहांगीराबाद से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद मुस्तकीम मंडल सहित कुल 14 आरोपियों को पकड़ने में पुलिस सफल रही।
30 लाख नकद और स्कॉर्पियो जब्त
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 30 लाख रुपए नकद और अपराध में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो जब्त की गई। अन्य आरोपियों से बरामद नकदी को मिलाकर पुलिस ने करीब 1 करोड़ रुपए नकद बरामद किए।
पुलिस के अनुसार, पूरे मामले में गिरोह के खिलाफ की गई कार्रवाई में कुल 2 करोड़ 92 हजार 91 हजार रुपए की नकदी और माल की बरामदगी हुई है।
एसपी ने की कार्यशैली की सराहना
अंतरराज्यीय स्तर पर फैले गिरोह तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम ने लगातार दूसरे राज्यों में रहकर साक्ष्य जुटाए। करीब 15 दिनों तक चली इस जांच में थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी की सक्रिय भूमिका को देखते हुए एसपी अमित तोलानी ने उनकी सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया


