देवरी,एमपी हिंदी न्यूज़:
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को देवरी नगर के मुस्लिम समाज कमेटी द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की खुशियां मनाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में मरीजों को फलों का वितरण किया गया।
इस दौरान मुस्लिम समाज के सदस्यों ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को इंसानियत, अमन, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश दिया। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए समाज द्वारा मरीजों की सेवा का कार्य किया गया। सदस्यों ने मरीजों के शीघ्र एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए देश में अमन-चैन और आपसी भाईचारा कायम रहने की दुआ की।
मुस्लिम समाज के सदस्यों ने कहा कि सभी धर्म और जाति के लोगों को आपसी प्रेम एवं सद्भाव के साथ मिल-जुलकर रहना चाहिए तथा एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनना चाहिए। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मरीजों को फल वितरित कर समाज ने आपसी भाईचारे और इंसानियत की मिसाल पेश की।
इस अवसर पर मुस्लिम समाज कमेटी के जहीद बाबू, हाजी इरफान खान, हनीफ खान, जाहिद खान, मतीम खान, जमील खान (अमन किराना), डॉ. समीम अंसारी, अनवर कुरैशी, आजाद खान, इकरार खान (गुट्टू कट्टा), यासीन खान, हाजी अमजद खान, जेनिस खान, साकिर खान सहित नगर के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।


