ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

,

गौरझामर थाने पहुंचकर एसपी अनुराग सुजानिया ने परखी पुलिस व्यवस्था अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की समीक्षा

Author Picture
Published On: September 30, 2026

आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश; थाना परिसर में किया पौधारोपण

गौरझामर। गिरीश शर्मा

सागर जिले के पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बुधवार को गौरझामर थाने का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान देवरी एसडीओपी अरुण उईके भी मौजूद रहे। थाना पहुंचने पर थाना प्रभारी नासिर फारूकी सहित पुलिस स्टाफ ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर, कार्यालयीन व्यवस्थाओं, अभिलेखों और पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने थाने में दर्ज प्रकरणों, लंबित मामलों तथा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा की।

एसपी सुजानिया ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार सतर्कता बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनने तथा समस्याओं का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

थाना परिसर में रोपा पौधा, हरियाली बनाए रखने का संदेश

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में पौधारोपण भी किया। पौधा लगाकर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने थाना परिसर की स्वच्छता एवं हरियाली बनाए रखने पर जोर देते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने के निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण और उनका नियमित पालन-पोषण भी जरूरी है। इस दौरान थाना प्रभारी नासिर फारूकी सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।