संतों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ
नरसिंहपुर:एमपी हिंदी न्यूज़
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर श्री गुरु रविदास मंदिर, झिरना से कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ हुआ। पूजन-अर्चन, कलश व ध्वज पूजन और आरती के बाद यात्रा निकाली गई।
रथ, कलश और ध्वज के साथ निकली यात्रा में संतों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, माता-बहनों और बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता की। यात्रा गांधी चौक होते हुए भगवान नरसिंह मंदिर पहुंची, जहां समरसता संवाद एवं कलश वितरण कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में संतों एवं जनप्रतिनिधियों ने गुरु रविदास जी के जीवन, विचारों और समानता, भक्ति, सेवा व मानवता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान छात्राओं ने भजन पर नृत्य प्रस्तुति भी दी। अंत में विभिन्न मंडल प्रभारियों को कलश प्रदान किए गए।
अभियान के माध्यम से जिले में सामाजिक एकता और समरसता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।


