ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

इंदौर-कोटा से आने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगी MEMU की कनेक्टिविटी,रेलवे ने जारी किया नोटिफिकेशन,

सिंधिया के प्रयासों का असर, रेलवे ने जारी किया नया नोटिफिकेशन

सागर, एमपी हिंदी न्यूज़: रुठियाई से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों के बाद रेलवे ने MEMU ट्रेन के संचालन का समय बदल दिया है। अब 20 अगस्त से रुठियाई से MEMU रात 8:30 बजे रवाना होगी। खास बात यह है कि रात 8:20 बजे पहुंचने वाली इंदौर-कोटा एक्सप्रेस के यात्रियों को भी आगे की यात्रा के लिए कनेक्टिविटी मिल सकेगी। रेलवे के इस फैसले से गुना, अशोकनगर, मुंगावली और बीना की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

 

रुठियाई से बीना जाने वाली MEMU ट्रेन के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों के बाद ट्रेन के समय में किया गया बदलाव अब लागू कर दिया गया है। रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 20 अगस्त 2026 से रुठियाई से MEMU ट्रेन रात 8:30 बजे रवाना होगी।

इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा रात 8:20 बजे रुठियाई पहुंचने वाली इंदौर-कोटा एक्सप्रेस के यात्रियों को मिलेगा। इसके बाद यात्री MEMU ट्रेन से गुना, अशोकनगर, मुंगावली, बीना और आसपास के क्षेत्रों की ओर आगे की यात्रा कर सकेंगे।

बताया गया कि ट्रेन के समय में बदलाव का निर्णय 11 अगस्त को ही हो चुका था, लेकिन नया समय लागू होने के बावजूद संचालन निर्धारित समय पर शुरू नहीं हुआ। मामला सिंधिया के संज्ञान में आने के बाद रेलवे ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नए समय के अनुसार ट्रेन संचालन सुनिश्चित किया है।