पदभार ग्रहण करते ही कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में सक्रियता, आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने की प्राथमिकता
देवरी/केसली: सौरभ नगरिया
सागर जिले के केसली थाना प्रभारी के रूप में धर्मराज सिंह बघेल ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार संभालने के बाद क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को लेकर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
नवागत थाना प्रभारी धर्मराज सिंह बघेल ने पदभार ग्रहण करते हुए क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही। उनका फोकस अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती और लंबित मामलों के निराकरण के साथ-साथ आम नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर रहेगा।
थाना क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ-सट्टा, नशे और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर रहेगा। इसके अलावा फरार आरोपियों की धरपकड़ और संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई को लेकर पुलिस टीम को सक्रिय किया जाएगा।
आमजन का भरोसा मजबूत करना प्राथमिकता
थाना प्रभारी धर्मराज सिंह बघेल की कार्यशैली को लेकर पुलिस महकमे में सख्त और प्रभावी पुलिसिंग की उम्मीद की जा रही है। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उनका प्रयास रहेगा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो तथा लोगों को अपनी समस्याएं पुलिस तक पहुंचाने में किसी तरह की परेशानी न हो।
केसली क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि नवागत थाना प्रभारी के नेतृत्व में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी, अपराधियों पर शिकंजा कसेगा और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।


