ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

,

अचानक कॉलेज पहुंचे उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी, कक्षाओं से लेकर प्रयोगशालाओं तक किया निरीक्षण

Author Picture
Published On: September 12, 2026

नेहरू कॉलेज की व्यवस्थाएं परखने पहुंचे उच्चाधिकारी, विद्यार्थियों से सीधे किया संवाद

देवरी। शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी का शुक्रवार, 11 सितंबर को उच्च शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों ने आकस्मिक निरीक्षण किया। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी ए.के. राय एवं क्षेत्रीय कार्यालय सागर संभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. रामकुमार गोस्वामी ने महाविद्यालय पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. जी.आर. चौहान तथा परीक्षा एवं जनभागीदारी प्रभारी डॉ. कलम सिंह डुडवे ने अधिकारियों का स्वागत किया।

 

अधिकारियों ने महाविद्यालय की कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, लेखा शाखा एवं खेलकूद गतिविधियों सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। विद्यार्थियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर संबंधित व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के लिए निर्देश भी दिए गए।औचक निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।