अवैध शराब के विरुद्ध गौरझामर थाना की कार्यवाही
गौरझामर। गिरीश शर्मा
सागर जिले के गौरझामर थाना अंतर्गत ग्राम सरखेड़ा में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर गौरझामर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से सागर गोल्ड ग्रैन व्हिस्की के 45 पाव जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 4,500 रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस टीम ग्राम सरखेड़ा पहुंची। यहां नीलेश उर्फ मोहन दांगी (21), पिता शिवनारायण दांगी, निवासी ग्राम सरखेड़ा, थाना गौरझामर को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 45 पाव शराब बरामद हुई।
पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई में थाना प्रभारी नासिर फारूकी, प्रधान आरक्षक रवि राय, प्रधान आरक्षक अशोक सिंह चौहान, महिला आरक्षक कंचन तिवारी, आरक्षक शिवप्रताप, दीपेश रैकवार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।


