दो बैच में मास्टर ट्रेनरों द्वारा शिक्षकों को दी जा रही विषयवार प्रशिक्षण, शिक्षण कौशल निखारने पर जोर
केसली: प्रदीप पांडे
शासकीय प्राथमिक स्तर के शिक्षकों में शैक्षणिक गुणवत्ता विकसित करने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार बीआरसी कार्यालय परिसर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में विकासखंड के प्राथमिक शिक्षकों को दो बैच में विभाजित कर विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
बीआरसी राजकुमार अहिरवार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विकासखंड में प्राथमिक शिक्षकों के लिए दो बैच बनाए गए हैं। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा शासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार शिक्षकों को विभिन्न विषयों की जानकारी एवं शिक्षण की प्रभावी तकनीकों से अवगत कराया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री के साथ उचित प्रशिक्षण परिवेश एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों के शिक्षण कौशल को बेहतर बनाकर प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाना है।


