ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

पत्रकारों ने लिया एकजुट होकर काम करने का संकल्प जनसमस्याओं को उठाने पर जोर

न्यू भारतीय पत्रकार संघ की बैठक में पपत्रकारों की एकजुटता और संगठन को मजबूत करने पर बनी सहमति

 

गौरझामर।  अखिलेश जैन

न्यू भारतीय पत्रकार संघ गौरझामर की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को कृषि उपमंडी परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष प्रहलाद साहू ने की। वरिष्ठ पत्रकार ऋषभ साहू एवं मुकेश जैन के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और पत्रकार हितों से संबंधित मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई।

 

बैठक में पत्रकारों ने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पत्रकार विषम परिस्थितियों के बीच काम करते हुए आमजन की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

 

पत्रकारों के सम्मान, हितों और समस्याओं के निराकरण को लेकर आगामी दिनों में संबंधित अधिकारियों के समक्ष मांगें रखने पर सहमति बनी। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

 

पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। क्षेत्र की जनसमस्याओं को निष्पक्षता से सामने लाना और जरूरतमंदों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता रहेगी।

 

बैठक में ये रहे उपस्थित: अध्यक्ष प्रहलाद साहू, उपाध्यक्ष गिरीश शर्मा, सचिव सीताराम लोधी, ऋषभ साहू, मुकेश जैन, अवतार सिंह, विजय जैन, भूपेंद्र बिजोरा, मनीष तिवारी, प्रीतम लोधी, दीपक आठिया, राहुल शर्मा, दीपक विश्वकर्मा, अखिलेश जैन सहित संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।