ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

गौरझामर:अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी,दिया ज्ञापन

Author Picture
Published On: September 9, 2026

गांव-गांव में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग, महिलाओं ने भी जताया आक्रोश

गौरझामर : गिरीश शर्मा

बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी विरोध में बुधवार को नगर विकास मंच गौरझामर के तत्वावधान में गौरझामर, मणि जमुनिया, बरकोटी, खामखेड़ा, शालावार सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर गांव-गांव में हो रही अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री से गांवों का माहौल प्रभावित हो रहा है और इसका प्रतिकूल असर परिवारों पर भी पड़ रहा है।

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने भी पुलिस प्रशासन से अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि अवैध शराब की बिक्री पर जल्द पाबंदी नहीं लगाई गई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर इससे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से गांवों में लगातार निगरानी बढ़ाने और अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

कार्यक्रम में सर्वाधिक महिला शक्ति, नगर विकास मंच युवक मंडल अध्यक्ष अखलेश जैन, सदस्य रीतेश गुरु, प्रताप रैकवार, गिरीश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष जानकी लोधी, एडवोकेट अनुरुद्ध सिंह केसली, डॉ बीरेंद्र लोधी, पंचम लोधी, सागर जैन सरपंच प्रतिनिधि,संजय तिवारी सरपंच प्रतिनिधि जैतपुर कछया, अंकुश चौहान सरपंच प्रतिनिधि, भुजबल लोधी, पंचम लोधी, संदीप कारोलिया, धर्मेंद्र लोधी सोनपुर सैकड़ों ग्रामीण हुए शामिल!