ब्रेकिंग न्यूज़

—Advertisement—

,

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका अम्बेडकर प्रतिमा के सामने काली पट्टी बांधकर दिया धरना

देवरी: निर्वाचन आयोग की विवादास्पद कार्यप्रणाली, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में गड़बड़ी और वोट चोरी के गंभीर आरोप को लेकर स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ आम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष काली पट्टी बांधकर मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में धरना दिया एवं बाद में उनका पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया।

देवरी नगर के पुराने कचहरी तिराहे पर स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाये जाने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकताओं काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए चुनाव कार्यक्रमों में गड़बड़ी, वोट चोरी एवं एसआईआर सर्वे में अनियमिताओं को लेकर केन्द्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की।

 

दिन भर चले विरोध एवं धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने पुतला जलाने से रोकने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बाबा राजौरिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव पांडे, रामकिशोर कुड़ेरिया, वीरेन्द्र लोधी, भरत रजक, अमित सरवैया सहित, शरद सोनी, असफाक खान, जग्गू सेन, लखन यादव, रामेश्वर कुर्मी, मनोज नेमा, राजकुमार यादव, कमलेश यादव, आशू चौरसिया सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।